2 जुलाई: हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के पट्टा बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चोरों ने एक कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर से करीब 1.85 लाख रुपये का फोटोग्राफी कैमरा और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा दुकान से कुछ अन्य सामान भी गायब मिला। वहीं पास स्थित एक फास्ट फूड की दुकान के भी ताले तोड़े गए, लेकिन वहां नकदी नहीं होने के कारण कोई बड़ी चोरी नहीं हुई।
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन प्रशासन द्वारा लगाए गए दोनों कैमरे खराब पाए गए। ऐसे में पुलिस अब पास में लगे टैक्सी यूनियन भवन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
चोरी की यह वारदात कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर के संचालक दिनेश सिंह और फास्ट फूड दुकान संचालक अनिकेत की दुकानों में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।