29 जून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि ओक ओवर में गौमाता ने एक सुंदर बछिया को जन्म दिया है। इस अवसर पर उन्होंने गौसेवा और गौसंरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता भार
तीय संस्कृति में ममता, करुणा, समृद्धि और प्रकृति के साथ आत्मीय जुड़ाव की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि गौमाता का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।