हमीरपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 27 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

23 जून : बाल विकास परियोजना हमीरपुर और बिझड़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 27 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पात्र महिलाएं 8 जुलाई से 15 जुलाई तक संबंधित सीडीपीओ कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकती हैं।

हमीरपुर परियोजना के तहत 14 पद भरे जाएंगे। इनमें बस्सी झनियारा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र मुहान और नगर निगम क्षेत्र के एमसीडब्ल्यू-7ए में कार्यकर्ता का एक-एक पद शामिल है। इसके अलावा विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में सहायिका के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वहीं, बिझड़ी परियोजना के तहत 13 पदों के लिए भर्ती होगी। इनमें भकरेड़ी-1, बड़सर-3 और टिक्कर राजपूतां आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा अन्य केंद्रों में सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे।

भर्ती के लिए आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह संबंधित क्षेत्र की स्थायी निवासी हो और उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर होगी। बिझड़ी परियोजना के पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई को सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में आयोजित किया जाएगा, जबकि हमीरपुर परियोजना के लिए 20 जुलाई को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार होंगे।

प्रशासन ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायत सचिवों के पास उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर और बिझड़ी से संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *