जोल सप्पड़ मेडिकल कॉलेज में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला

22 जून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जोल सप्पड़ में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। इससे मरीजों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध हो सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *