सरडदाई गांव में पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा मिलने से हड़कंप

22 जून : जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के सरडदाई गांव में शनिवार को खेतों के पास पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुब्बारे पर लिखे निशानों को देखकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया और दिनभर गांव में चर्चाओं का दौर चलता रहा।

मामले की सूचना गांव के उपप्रधान राज कुमार ने तुरंत थाना रक्कड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ इल्मदीन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाते रहे। कुछ लोग इसे सीमा पार से आया गुब्बारा बता रहे थे, जबकि कुछ ने इसे सामान्य तौर पर हवा के साथ उड़कर आया गुब्बारा माना। पूर्व प्रधान अनिल शर्मा समेत कई लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई है।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *