बद्दी की बंकरमैन को मिला ‘ग्रीन इंडिया अवार्ड 2026’, स्वदेशी तकनीक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

8 जून, कविता शांति गौतम: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड एनवायरनमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 एवं अखिल भारतीय मेयर्स एवं आरडब्ल्यूए समिट 2026 में बद्दी स्थित कंपनी बंकरमैन (BUNKERMAN) को प्रतिष्ठित ‘ग्रीन इंडिया अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। कंपनी को यह सम्मान ‘बेस्ट इंडोर एयर प्यूरिफिकेशन सॉल्यूशन ऑफ द ईयर’ श्रेणी में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर द्वारा बंकरमैन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मेजर जनरल (डॉ.) श्री पाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) को प्रदान किया गया। कंपनी को यह सम्मान इनडोर एयर क्वालिटी प्रबंधन, डायरेक्ट कार्बन कैप्चर, ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन नियंत्रण के क्षेत्र में विकसित स्वदेशी तकनीक के लिए मिला है।

सम्मेलन के दौरान मेजर जनरल (डॉ.) श्री पाल ने बताया कि बंकरमैन की डायरेक्ट कार्बन कैप्चर एट नेगेटिव कॉस्ट (DCCNC) तकनीक वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य प्रदूषकों को अवशोषित कर उन्हें उपयोगी जैविक उत्पादों में परिवर्तित करती है। उन्होंने दावा किया कि यह तकनीक न केवल प्रदूषण नियंत्रण में सहायक है, बल्कि ऊर्जा खपत और परिचालन लागत को भी काफी हद तक कम करती है।

उन्होंने बताया कि इस तकनीक पर आधारित पायलट परियोजना पिछले लगभग दो वर्षों से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की गुवाहाटी रिफाइनरी में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। सकारात्मक परिणामों को देखते हुए देश की अन्य परियोजनाओं में भी इसे अपनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मेजर जनरल (डॉ.) श्री पाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक और ऊर्जा-कुशल तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने डीसीसीएनसी तकनीक को भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी समाधान बताया।

बंकरमैन ने इस अवसर पर स्वच्छ वायु, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी अपने मिशन “Technology for a Livable Planet Earth” के तहत पर्यावरण संरक्षण और भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *