मालवीय नगर अग्निकांड पर सियासत तेज: 26 घंटे बाद पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

4 जून : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना के 26 घंटे बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों और घायलों से मुलाकात की। वहीं कई बड़े नेताओं के अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री के देर से पहुंचने पर सवाल खड़े करते हुए इसे संवेदनशीलता से जुड़ा मुद्दा बताया। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं के घटनास्थल का दौरा न करने को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

दूसरी ओर, दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और मामले की गंभीर जांच का भरोसा दिलाया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना को बेहद दुखद बताया।

कांग्रेस नेताओं ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वहीं नगर निगम और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है, जबकि इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती नजर आ रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *