सोलन में दर्दनाक हादसा: गले में खाद्य पदार्थ फंसने से 28 वर्षीय युवक की मौत

30 मई: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक की गले में खाद्य पदार्थ का टुकड़ा फंस जाने के बाद मौत हो गई। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान हेमंत शर्मा (28) पुत्र दीपराम शर्मा, निवासी गांव ताल, ग्राम पंचायत घनागुघाट, उपमंडल अर्की के रूप में हुई है। हेमंत कसौली के एक निजी होटल में कार्यरत था और परिवार का सहारा माना जाता था।

जानकारी के अनुसार, खाना खाते समय एक टुकड़ा उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए एमएमयू सुल्तानपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पीजीआई में चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हेमंत के निधन की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक मेहनती और मिलनसार युवक था, जिसकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *