चम्बा में 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

29 मई : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पुलिस थाना सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत मोरठू का है, जहां युवक का शव समोट पंचायत के चियुल गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान जयकरन पुत्र धुट निवासी गांव झलूं, ग्राम पंचायत मोरठू के रूप में हुई है।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी समोट भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

एसपी चम्बा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *