पालमपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार

25 मई: कांगड़ा जिले के पालमपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने नगरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला सहित तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नगरी निवासी प्रिया देवी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 16.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

कांगड़ा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *