पटाया में IFPG AGM-3, जेनेरिक उद्योग को मजबूत करने पर चर्चा

24 मई: इंडियन फेडरेशन ऑफ फार्मा जेनेरिक्स (IFPG) की एजीएम-3 बैठक थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व आईएफपीजी अध्यक्ष आर.के. अरोड़ा और जनरल सेक्रेटरी गायनेश जसवाल ने किया। बैठक में देशभर से फार्मा कंपनियों, मार्केटिंग कंपनियों और मैन्युफैक्चरर्स के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। बैठक में जेनेरिक दवा उद्योग को मजबूत बनाने, डिजिटल विस्तार बढ़ाने और संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। संगठन के लिए पांच जोन की जिम्मेदारियां तय की गईं और जल्द एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

आईएफपीजी अध्यक्ष आर.के. अरोड़ा और क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उचित कीमतों पर उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने फार्मा कंपनियों से बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार में लाने की अपील की।

बैठक में फार्मा उद्योग की चुनौतियों, बढ़ते बैड डेब्ट्स और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के प्रभाव पर भी चर्चा हुई। जनरल सेक्रेटरी गायनेश जसवाल ने बताया कि युवाओं को उद्योग से जोड़ने के लिए जल्द युवा समिति गठित की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न फार्मा कंपनियों ने स्पॉन्सरशिप दी, जबकि देशभर से आए प्रतिनिधियों ने उद्योग को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *