22 मई: भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पर यह बड़ा फैसला लेते हुए गृह विभाग के जरिए अधिसूचना जारी कर दी है।
यह मामला 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बाग मुगलिया एक्सटेंशन में हुई कथित दहेज मृत्यु से जुड़ा है। मामले में थाना कटारा हिल्स में भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत सीबीआई को मामले की जांच के लिए अधिकार दे दिए हैं। जांच में अपराध, षड्यंत्र और दुष्प्रेरण से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।
इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।