राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव में 78% मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया

22 मई: राजगढ़ नगर पंचायत के सातों वार्डों में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे चुनाव के दौरान किसी भी केंद्र से विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। कुल 1982 मतदाताओं में से 1546 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 78 फीसदी दर्ज किया गया।

प्रशासन की ओर से सातों वार्डों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चुनाव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। हालांकि अधिकांश केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को नहीं मिलीं

वार्ड नंबर-1 और 6 में सबसे अधिक 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नंबर-5 में सबसे कम 69 प्रतिशत मतदान हुआ।

वार्ड नंबर-1 का मतदान केंद्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बनाया गया था, जहां पूरी मतदान प्रक्रिया महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की गई। इस केंद्र पर 250 में से 210 मतदाताओं ने मतदान किया।

चुनाव पर्यवेक्षक नरेश पाल सिंह धोल्टा ने बताया कि सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *