22 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने यह परिणाम कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) के दो पदों पर अंकिता और अभय शर्मा का चयन हुआ है। वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पद के लिए सौरभ शर्मा तथा लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पद के लिए अमन का चयन किया गया है।
आयोग ने बताया कि भर्ती से जुड़े फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं।