22 मई: वन विभाग द्वारा हमीरपुर और बिझड़ी रेंज में रखी गई लकड़ी की खुली नीलामी की जाएगी। मंडल कार्यालय हमीरपुर के अनुसार 2 जून को सुबह 11:30 बजे वन रेंज कार्यालय हमीरपुर में नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान हमीरपुर रेंज के करीब 28 स्थानों पर रखी लकड़ी की बोली लगाई जाएगी।
वहीं, 5 जून को वन रेंज कार्यालय बिझड़ी में भी नीलामी आयोजित की जाएगी। इसमें बिझड़ी रेंज के 5 स्थानों पर रखी लकड़ी को नीलाम किया जाएगा।
वन विभाग ने बताया कि नीलामी से जुड़े नियमों और लकड़ी संबंधी जानकारी के लिए संबंधित वन रेंज कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।