17 अक्तूबर: एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान स्वाति डोगरा ने बीएलओ ऐप पर फॉर्म-6, 7 और 8 अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूचियां तैयार करते समय पूरी सतर्कता बरतें और उनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने दें। साथ ही, सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पर्यवेक्षकों को अपने अधीनस्थ सभी बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि मतदाता सूचियों को सही और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
इस अवसर पर चुनाव कार्यालय की ओर से राज कुमार, प्रवीण संबयाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।