20 मई: शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारादेवी क्षेत्र में एक ऑल्टो कार से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में सोलन निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल और बालूगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम तारादेवी बायफरकेशन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शोघी से शिमला की ओर चिट्टे की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध कार को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जय सिंगला निवासी बसाल, जिला सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।