देहरा पुलिस का एक्शन, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

19 मई : पुलिस जिला देहरा ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आईपीएस शुमायला चौधरी के नेतृत्व में गठित POMPU टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार (55) निवासी गांव दर्गिया, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे वर्ष 2018 और 2024 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 138 विनिमय लिखत अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बद्दी के बरोटीवाला क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 29 मई 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक POMPU टीम अब तक पांच उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *