16 मई: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है। ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह दुनिया के नक्शे पर बना रहना चाहता है या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने यह बयान ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के दौरान दिया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। सेना प्रमुख के इस बयान को पाकिस्तान के लिए बड़ा और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।