चुनावी रण सज गया: जिला परिषद प्रत्याशियों को आवंटित हुए प्रतीक चिन्ह

16 मई: जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों को प्रशासन की ओर से चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए गए।

जिला परिषद वार्ड वाकना और दंघील में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार वार्ड-4 वाकना से अजय सिंह को ‘ताला और चाबी’, कृष्ण कुमार को ‘मेज का पंखा’, पिंकेश वर्मा को ‘छाता’, रणजीत सिंह को ‘जीप’, विकास शर्मा को ‘कप-प्लेट’, विवेकानंद परिहार को ‘फुटबॉल’, सुनील को ‘ढोलक’, हरी चंद को ‘हैंड पंप’ और हिमेश शर्मा को ‘नाशपाती’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

वहीं वार्ड-5 दंघील से अमित ठाकुर को ‘ताला और चाबी’, देव राज भारद्वाज को ‘मेज का पंखा’, देस राज को ‘छाता’, धर्म सिंह को ‘जीप’ और पवन कुमार को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह मिला है।

उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड-8 धर्मपुर से अजय कुमार को ‘ताला और चाबी’, कृपाल सिंह को ‘मेज का पंखा’, जगदीश पाल को ‘छाता’, दुनी चंद को ‘जीप’, नेत्र सिंह को ‘कप-प्लेट’ और सोकृत कुमार को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

वार्ड-9 टकसाल में अशोक कुमार को ‘ताला और चाबी’, ध्यान सिंह को ‘मेज का पंखा’, निखिल ठाकुर को ‘छाता’, पंकज शर्मा को ‘जीप’, यश ठाकुर को ‘कप-प्लेट’ और हुमक चंद को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह मिला है।

इसके अलावा वार्ड-6 डांगरी से वनिता को ‘ताला और चाबी’ और शीला देवी को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। वार्ड-7 चेवा से किरण को ‘ताला और चाबी’, शारदा कश्यप को ‘मेज का पंखा’ और सुमन लता को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने बताया कि वार्ड-1 दाड़ला से इंदु शर्मा को ‘ताला और चाबी’, बनीता देवी को ‘मेज का पंखा’, मीनाक्षी ठाकुर को ‘छाता’ और सोमा देवी को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह दिया गया है।

वहीं वार्ड-2 सूरजपुर से कपिल देव को ‘ताला और चाबी’, कृष्ण देव को ‘मेज का पंखा’, मनोहर लाल को ‘छाता’, रमेश चंद को ‘जीप’ और शशी कांत को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड-3 डुमैहर से आशा परिहार को ‘ताला और चाबी’ और सरिता को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *