गोबिंदसागर में मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो अवैध जाल जब्त

16 मई: बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर जलाशय में अवैध मत्स्य शिकार पर रोक लगाने के लिए मत्स्य विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मत्स्य अधिकारी लठियाणी सुरेंद्र पटियाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विशेष गश्त अभियान चलाया।

गश्त के दौरान गोबिंदसागर जलाशय के बीट नंबर-1 क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। यह क्षेत्र कुनखर खड्ड से लेकर दाहिने तट के ग्राम रायपुर और बाएं तट के ग्राम शरत तक फैला हुआ है। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से करीब 27 किलोग्राम अंडर साइज गिल नेट जब्त किए।

इसके अलावा अवैध मत्स्य गतिविधियों से जुड़े दो मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जलाशय में संचालित किश्तियों और मत्स्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

सहायक निदेशक मत्स्य मंडल बिलासपुर पंकज ठाकुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि गोबिंदसागर जलाशय में अवैध मत्स्य शिकार और प्रतिबंधित जालों के इस्तेमाल के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *