हमीरपुर में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की जान गई, तीन घायल

4 मई: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा उपमंडल बड़सर के धबड़ियाणा क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *