हरोली में सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

1 मई: ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंजावर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवती ट्रैक्टर चला रही थी और उसने अचानक वाहन को मुख्य सड़क की ओर मोड़ दिया, इसी दौरान गगरेट से ऊना की ओर आ रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गवाहों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से यह हादसा हुआ है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *