NH-503 पर हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा सामान से भरा ट्राला

30 अप्रैल: कांगड़ा जिले में मुबारिकपुर-देहरा नेशनल हाईवे-503 पर ढलियारा के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। सामान से लदा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्राले में सवार चालक सहित दोनों लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हादसे में ट्राले को काफी नुकसान पहुंचा है।

ट्राला चालक अजय के अनुसार वह राजस्थान से सेना के जवानों का सामान लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में पिछले मोड़ पर चाय पीने के लिए रुकने के बाद जैसे ही वाहन अगले मोड़ पर पहुंचा, ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया और विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गया, जिससे वह पलट गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रानीताल-मुबारिकपुर मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उनका कहना है कि आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग को जल्द अपग्रेड करने की मांग उठाई है। उन्होंने सड़क को चौड़ा करने और डिवाइडर लगाने की आवश्यकता जताई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *