किश्तवाड़ में हादसा: प्रोजेक्ट पर काम करते समय भरमौर के युवक की गिरकर मौत

26 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक प्रोजेक्ट साइट पर काम के दौरान चंबा जिले के भरमौर निवासी 24 वर्षीय युवक मनीश कुमार की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार मनीश कुमार पिछले करीब एक वर्ष से डैम प्रोजेक्ट में कार्यरत था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान वह करीब 40 फुट ऊंचाई से गिर गया। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई और कंपनी द्वारा जल्द शव ले जाने का दबाव बनाया गया। वहीं मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

इस मामले में कंपनी के अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और सभी सेफ्टी मानकों का पालन किया जाता है। साथ ही यह भी बताया गया कि कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत था, जिसकी भूमिका की भी जांच होगी। कंपनी ने परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *