कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: आग की चपेट में आई महिला ने तोड़ा दम

25 अप्रैल: कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी उपमंडल के मझीन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास जलाते समय एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डडल गांव (डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां) निवासी 65 वर्षीय कमला देवी, पत्नी प्रेम चंद, अपने खेत में उगी जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर साफ कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग बेकाबू हो गई और वह उसकी चपेट में आ गईं।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *