पृथ्वी दिवस पर धर्मशाला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

22 अप्रैल: धर्मशाला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक ढंग से पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को दर्शाया।

मुख्य अतिथि प्रो. राकेश पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और इसमें युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। वहीं प्रो. अशोक कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस दौरान कॉलेज के अन्य प्राध्यापक और एमए भूगोल के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *