फेक करंसी केस: दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, जांच तेज

22 अप्रैल: फेक करंसी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में की गई, जहां पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को दबोचा था।

पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान राजदीप निवासी एयरपोर्ट रोड, मोहाली (पंजाब) और गगनदीप निवासी सुल्तान भिंड, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में की गई है। दोनों को बीते शुक्रवार को बिलासपुर जिला से गिरफ्तार किया गया था।

मामले में पुलिस ने अदालत के समक्ष कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बरामद वाहन, नकली नोट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।

एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और फेक करंसी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *