- 16 अप्रैल: ऊना जिले के थाना टाहलीवाल क्षेत्र के गांव दुलैहड़ में 27 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वलविन्द्र सिंह पुत्र जसबिन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक घर में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि वलविन्द्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।