13 अप्रैल: उपमंडल गगरेट के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेल के दौरान 10 वर्षीय एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम परिजन बच्ची को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन कुछ देर के लिए घर से बाहर गए हुए थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे, इसी दौरान बच्ची एक फंदे में उलझ गई, जिससे उसकी जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।