10 अप्रैल: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 262 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कच्ची मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 262 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय राकेश कुमार निवासी जिला चंबा और 24 वर्षीय शिवानी निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।