विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी, हिमाचल के दो भाईयों पर केस दर्ज

8 अप्रैल: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पठानकोट के सुजानपुर थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नूरपुर क्षेत्र के दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी मोहित टांक के अनुसार शिकायतकर्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर ने एसएसपी पठानकोट को दी शिकायत में बताया कि उसे और उसके साथियों डिंपल व विशाल कुमार को सिंगापुर भेजने के नाम पर अनिल मेहरा और नरेंद्र मेहरा (निवासी सदवा-सुलियाली, नूरपुर) ने 12 लाख रुपये ठग लिए। इसमें 8 लाख रुपये ऑनलाइन और 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने 25 मई 2025 को उन्हें सिंगापुर भेज दिया, लेकिन वहां एयरपोर्ट पर कोई लेने नहीं आया। बाद में उन्हें एक स्थान पर ले जाकर करीब एक महीने तक कमरे में रखा गया, जहां उन्हें हर महीने 25 हजार रुपये किराया भी देना पड़ा।

किसी तरह वहां से निकलकर पीड़ित जून महीने में वापस भारत लौट आए। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *