7 अप्रैल: हिमाचल के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकार ने 126 से 300 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों के लिए सब्सिडी फिर से बहाल कर दी है। अब इन उपभोक्ताओं को 1.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी मिलेगी, जिससे बिजली दर घटकर करीब 4.17 रुपये प्रति यूनिट रह जाएगी।
कुछ दिन पहले ही यह सब्सिडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बैठक के बाद इसे दोबारा लागू कर दिया गया है। इससे 6 से 8 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं, 125 यूनिट तक बिजली पहले की तरह मुफ्त मिलती रहेगी। अत्यंत गरीब परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जा रही है।