7 अप्रैल: सिरमौर के नाहन में नशे के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पहले दो युवकों को 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच के दौरान हरिपुरधार सीएचसी में तैनात डॉ. आदित्य शर्मा की भूमिका सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने युवकों को हरियाणा के नारायणगढ़ से नशा मंगवाने के लिए भेजा था। जांच में डिजिटल ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट जैसे अहम सबूत भी मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर लंबे समय से नशे का आदी था। पुलिस अब इस मामले को बड़े नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।
फिलहाल आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी