7 अप्रैल: हिमाचल हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टाल दी गई है। पिछली सुनवाई में नगर निगम शिमला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि निचली दो मंजिलों को छोड़कर बाकी अवैध निर्माण हटा दिया गया है।
कोर्ट ने पहले ही निचली दो मंजिलों को गिराने के आदेश पर रोक लगाई हुई है, जबकि ऊपरी मंजिलों को हटाने में हस्तक्षेप नहीं किया गया।
मामले में वक्फ बोर्ड ने याचिका दायर कर मस्जिद को करीब 100 साल पुराना बताया है। अब इस पर अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।