LPG पर सख्ती: जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई, 85 सिलेंडर जब्त

7 अप्रैल: प्रदेश में LPG को लेकर चल रहे संकट के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ा दी है। मार्च–अप्रैल 2026 के दौरान 2007 निरीक्षण किए गए, जिनमें 85 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

विभाग ने बताया कि गैस सप्लाई और वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी उपभोक्ताओं तक पारदर्शी तरीके से सिलेंडर पहुंच सके।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। शिकायत के लिए 1967 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *