टोल एंट्री विवाद पर बढ़ा तनाव: पंजाब ने NH-205 मार्ग बंद किया, 10 किमी लंबा जाम

4 अप्रैल, कविता शांति गौतम: हिमाचल में टोल एंट्री शुल्क को लेकर विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को पंजाब की ओर से बघेरी-नालागढ़ और किरतपुर-बिलासपुर एनएच-205 मनाली मार्ग को टोल ऑपरेटरों द्वारा बंद कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

इस दौरान पंजाब के मसेवाल क्षेत्र के पास करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण दोनों राज्यों के बीच आवागमन भी बाधित रहा।

माना जा रहा है कि पंजाब सरकार भी हिमाचल की तर्ज पर टोल एंट्री शुल्क लागू करने की तैयारी में है। इस मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है।

फिलहाल स्थिति को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आने वाले समय में इस विवाद के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *