बद्दी में नशे पर बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से 6.128 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

4 अप्रैल, कविता शांति गौतम: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कडुआना में एक किराए के कमरे में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने और बेचने का काम कर रहा था।

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी को काबू कर लिया, जिसने अपनी पहचान जितेन्द्र सिंह घोष (32 वर्ष), पुत्र जन्डेल घोष, निवासी टिकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिठू बैग में रखे कुल 6.128 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *