4 अप्रैल, कविता शांति गौतम: शुक्रवार को बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल X की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया, जो गांव नंदपुर के पास मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) बेचने की फिराक में बैठा हुआ था। जिसने अपना नाम मुस्ताक मोहम्मद पुत्र रेहमदीन निवासी गांव रोतांवाला, लोधीमाजरा, 26 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल नंबर एच पी 12जे-5343 के बैटरी बॉक्स के पास से एक पारदर्शी जिप पाउच से कुल 3.18 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एन डी एंड पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।
उधर पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत मारपीट व तोड़फोड़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एस पी विनोद धीमान ने बताया कि गत सप्ताह पुलिस थाना बद्दी में एक मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता अभिषेक वर्मा निवासी हरियाणा द्वारा बताया गया कि उसके पिता के साथ हाउसिंग बोर्ड फेस-1, बद्दी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठियों व तलवारों से हमला कर मारपीट की गई तथा उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुल्क राज पुत्र लज्जा राम निवासी गांव ग्योल जमाला, (29 वर्ष), बांका राम पुत्र श्रीपाल निवासी गांव ग्योल जमाला, (24 वर्ष), नीरज पुत्र मेहर चंद निवासी गांव कल्याणपुर, (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।