दिसंबर 2023 तक खोला जाएगा रामंदिर

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

05 अगस्त । अयोध्या में श्रीराम मंदिर भक्तों के लिए दिसंबर 2023 तक खोल दिया जाएगा। 2023 के अंत तक देश भर के श्रद्धालुओं को भगवान रामलीला के दर्शन होने लगेंगे। मंदिर निर्माण पूरा हो न हो गर्भगृह जरूर तैयार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं ।  इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे।

अभी राममंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में जोर-शोर से चल रहा है। 2023 के अंत तक देश भर के श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन होने लगेंगे। अनुमानित समय 2025 में पूरे 67 एकड़ पर मंदिर का निर्माण पूरा होगा।

पूर्व की तरफ से लोगों को आना है लेकिन वहां पर जगह नहीं थी इसलिए मंदिर प्रबंधन ने और जमीन खरीदी है। अब 110 एकड़ का पूरा मंदिर काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। पूरे राम मंदिर निर्माण में 900 से 1000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *