41 वर्षों बाद ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

05 अगस्त । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वीरवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षों बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर देश का नाम ऊँचा किया है । वर्ष 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है वहीं यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है।

अन्य दो कांस्य पदक 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख खेलों में आए थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओवरऑल ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *