नाका तोड़ भाग रहे तस्कर गिरफ्तार: पुलिस की घेराबंदी में दो आरोपी दबोचे, ड्रग्स और हथियार बरामद

31 मार्च: जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कोटखाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की काले रंग की टाटा सफारी में दो व्यक्ति चिट्टा लेकर महासू से कोकुनाला की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुराने पुल के पास नाकाबंदी की।

संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा करने पर चालक ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की और एक पिकअप को टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूवल चौहान (26) निवासी कोटखाई और रमनजीत सिंह (50) निवासी मोहाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान वाहन से पिस्टल, गैस सिलेंडर, छर्रे, चाकू, 6.15 ग्राम क्रिस्टल मेथ और 2.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *