इंदौरा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: बिना दस्तावेज 11 टिप्पर जब्त

31 मार्च: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 टिप्परों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में रात के समय क्रशर उद्योगों से बिना जरूरी दस्तावेज (एक्स फार्म) के खनन सामग्री ढोई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान 11 टिप्पर ऐसे पाए गए जो बजरी आदि लेकर जा रहे थे, लेकिन उनके पास एक्स फार्म नहीं था। पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इनमें से 4 टिप्पर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा और 7 टिप्पर थाना इंदौरा में लाए गए हैं।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *