ऊना में बड़ी चोरी: सुनार की दुकान से लाखों के गहने और नकदी पार, CCTV बंद होने का उठाया फायदा

30 मार्च: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के सलोह गांव में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान का शटर और ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 8 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और लगभग 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

दुकान मालिक अजय कौशल ने बताया कि वह शनिवार शाम दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार को खराब मौसम के चलते उन्होंने दुकान के सीसीटीवी और बिजली उपकरण बंद कर दिए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह मकान मालिक ने ताले टूटे होने की जानकारी दी, तब चोरी का पता चला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान के सीसीटीवी बंद होने के कारण शुरुआती जांच में दिक्कत आ रही है, लेकिन आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *