अब हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ सकेंगे सोशल साइंस, HP बोर्ड का बड़ा फैसला; प्रोफेशनल कोर्स की डेटशीट भी जारी

30 मार्च: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला लिया है। अब आगामी शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा के छात्रों को सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) विषय हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले यह पुस्तक केवल अंग्रेजी माध्यम में होती थी, जिससे खासकर हिंदी माध्यम के छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विषय समझने में दिक्कत होती थी। अब इस फैसले से छात्र अपनी सुविधा के अनुसार माध्यम चुन सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई और परिणामों में सुधार की उम्मीद है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। बीबीए, बीसीए, बीबीए टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और बीवॉक के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट अपलोड कर दी गई है। परीक्षाएं सुबह और शाम दोनों सत्रों में आयोजित होंगी। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर छात्रों तक जानकारी पहुंचाएं और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां सुनिश्चित करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *