विधानसभा के बाहर आऊटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, CM को सौंपा मांग पत्र

28 मार्च: हिमाचल प्रदेश में आऊटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिमला के चौड़ा मैदान (विधानसभा के बाहर) में प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों ने कम वेतन और नौकरी की असुरक्षा को लेकर आवाज उठाई।

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से नियमितीकरण की उम्मीद में काम कर रहे कर्मचारी अब अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नौकरी की सुरक्षा, स्थायी नीति बनाना, श्रम कानूनों का सख्ती से पालन, समान काम के लिए समान वेतन और दुर्घटना की स्थिति में सहायता राशि लागू करना शामिल है।

इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेता शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *