मंडी में तेज रफ्तार का कहर: स्कूटी 40 फीट खाई में गिरी, युवक की मौत

28 मार्च: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह ढेलु के पास हुआ। स्कूटी सवार युवक, जिसकी पहचान कांगड़ा जिले के बैजनाथ निवासी नावंग टन्डूप के रूप में हुई है, तेज गति में जा रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे पैरापिट से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चश्मदीद के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *