हिमाचल में नायरा पंपों पर पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें नई कीमतें

27 मार्च: हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी नायरा (Nayara) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के चलते तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय बाजार में दिखाई देने लगा है।

नई दरों के अनुसार, नायरा पंपों पर डीजल की कीमत 5 रुपये बढ़कर 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि पेट्रोल 5 रुपये महंगा होकर 99.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

इस बीच, प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर प्रस्तावित सेस को लेकर भी चर्चा जारी है। राज्य सरकार ने हाल ही में सेस लगाने के लिए विधेयक पारित किया है, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है।

यदि भविष्य में यह सेस लागू होता है, तो ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल सरकार का कहना है कि आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *