सिरमौर में हादसा: ट्रक पर काम करते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत

26 मार्च: सिरमौर जिले के नाहन के पास शंभुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब वह ट्रक पर तिरपाल डाल रहा था।

मृतक की पहचान शुमटी के रूप में हुई है, जो ट्रक की छत पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *