26 मार्च: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर एक मजदूर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। झज्जाकोठी में आरोपी ने मजदूर के सिर पर कांच की बोतल से वार कर उसे घायल कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, उसने आरोपी को कशमल (जड़ी-बूटी) के व्यापार के लिए पैसे दिए थे, लेकिन न तो सामान मिला और न ही पैसे लौटाए गए। घटना वाले दिन पैसे मांगने पर आरोपी भड़क गया और विवाद बढ़ने पर हमला कर दिया।
घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।